फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी का डीजल बरामद, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी का डीजल बरामद, एक दबोचा
विज्ञापन


छुटमलपुर (सहारनपुर)। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को गांव भटपुरा में छापेमारी कर अवैध रुप से बिक रहे तस्करी के डीजल को बरामद किया है। एक तस्कर को भी टीम ने पकड़ा। टीम डीजल से भरे ट्रम तो अपने साथ ले गई जबकि तस्कर थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह और पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद की टीम ने भटपुरा गांव में मुस्तकीम के घेर में छापेमारी की। वहां टीम को डीजल से भरे दो ड्रम और तेल मापने के उपकरण मिले। मौके से मुस्तकीम को हिरासत में लेकर टीम फतेहपुर थाने आ गई। दिनेश चंद ने बताया कि काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि बिना फुटकर लाइसेंस के गांव में पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री की जा रही है। डीजल हरियाणा से खरीद कर यहां बेचा जा रहा था। तेल से भरे ड्रम तो पूर्ति विभाग की टीम अपने साथ ले गई जबकि मुस्तकीम को फतेहपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। एसओ भानू प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्ति विभाग के अधिकारी आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई के लिए डीएम से अनुमति ले रहे हैं। अनुमति मिलते ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें