फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस --

विज्ञापन
विज्ञापन
योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही
विज्ञापन

सहारनपुर। योग दिवस पर 21 जून को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम होगा, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। डीएम पीके पांडेय ने बताया कि स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में पद्मश्री भारत भूषण योग कराएंगे। जो भी लोग कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं वह 20 जून तक स्टेडियम में पंजीकरण करा लें। साथ ही कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोग अपने पहचान पत्र जरूर लेकर पहुंचें। स्टेडियम के गेट पर आईडी चेक की जाएगी। स्टेडियम में एंट्री प्रात: छह बजे से सवा छह बजे तक ही हो सकेगी। मोबाइल साथ लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचने वालों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था गांधी पार्क में रहेगी। स्टेडियम के भीतर कोई वाहन नहीं जाएगा। कार्यक्रम के बाद लोग अंबाला रोड की साइड से निकलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें