सहारनपुर में विधानसभा चुुनाव के तहत रविवार को गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुए प्रथम प्रशिक्षण से 41 पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहे।
प्रशासन ने गैरहाजिर रहे लोगों को सोमवार की दोपहर दो बजे प्रशिक्षण में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।
प्रशिक्षण में कोड संख्या एक से 3000 तक के पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को बुुलाया गया था। प्रशिक्षण में पहुंचने की जानकारी पहले ही सभी तक पहुंचा दी गई थी।
इसके बावजूद बड़ी संख्या में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम गैरहाजिर रहे। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए गैरहाजिर रहने वालों को सोमवार की दोपहर दो बजे के प्रशिक्षण में पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को भी प्रशिक्षण में न पहुंचने वालों के विरुद्घ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। उधर, प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने वालों में श्यामवीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, शिव कुमार, धर्म सिंह, राज सिंह, प्रदीप कुमार, विजय कुमार रस्तौगी, जय कुमार, मोहित कुमार, कृष्णपाल, सौतम
कुमार, यशपाल सिंह, आलोक कुमार, रशीद अंसारी, शोएब, धर्मवीर सिंह, मोहम्मद नदीम, सतपाल, नितिन चौहान, अनिल कुमार अग्रवाल, अजय वशिष्ठ, अखिलेश कुमार, निर्दोष कुमार मित्तल, राजेशपाल सिंह, विजयपाल, आलोक तोमर, महाराज सिंह मोगा, वीरेंद्र कुमार सिंह, विमल किशोर, अरुण त्यागी,
बालेश कुमार, शिव कुमार, आमिर खान, राकेश कुमार, चंद्रबोस, परमेश्वरी प्रसाद शर्मा, सरदार सिंह, आवेश कुमार अग्रवाल, रविश कुमार और अनिल रोहिला शामिल हैं।
प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को ईवीएम की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने ईवीएम को चलाकर दिखाने के साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से भी पूरी प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीओ दीपक मीणा भी मौजूद रहे।