फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

405 करोड़ से होगा सहारनपुर का विकास

विज्ञापन
विकास भवन में बैठक लेते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
405 करोड़ से होगा सहारनपुर का विकास
विज्ञापन

सहारनपुर। वर्ष 2020-21 के विकास कार्यों को लेकर जिला योजना समिति की बैठक में 405 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। कृषि एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समस्त विभागों द्वारा प्रस्तुत किए बजट मुहर लगाते हुए शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में किया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने प्रत्येक विभाग में होने वाले विकास कार्यों को लेकर बजट की चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही को जानकारी दी। एक-एक विभाग के बजट पर चर्चा करने के पश्चात 405 करोड़ के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया। जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह बजट गत वर्ष की परिव्यय 368 करोड़ से दस प्रतिशत अधिक है। इस दौरान एसएसपी दिनेश कुमार, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, किरत सिंह, ब्रिजेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि माजिद अली, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभागवार तय किया गया बजट
- कृषि से संबंधित 35 करोड़, 10 लाख 71 हजार की धनराशि दी गई। इसी में पशुपालन गन्ना, दुग्ध एवं सहकारिता विभाग शामिल हैं।
- समाज कल्याण सेक्टर 116 करोड़, 65 लाख 68 हजार की धनराशि रखी गई, जिसमें समाज कल्याण के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और महिला कल्याण विभाग शामिल है।
- सड़कों के निर्माण के लिए 143 करोड़, 96 लाख, 28 हजार की धनराशि दी गई, जिसमें लोक निर्माण विभाग, गन्ना विभाग, पंचायती राज विभाग शामिल हैं।
-- सिंचाई सेक्टर के लिए दो करोड़, 74 लाख, 27 हजार की धनराशि दी गई।
-- शिक्षा सेक्टर को 40 करोड़, दो लाख 77 हजार की धनराशि दी गई, जिसमें प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, पॉलिटेक्निक, आईटीआई की योजनाएं शामिल हैं।
-- स्वास्थ्य में 13 करोड़, 97 लाख, 80 हजार की धनराशि दी गई, जिसमें एलोपैथिक, होम्यापैथिक, आयुर्वेदिक चिकित्सा की योजनाएं शामिल हैं।
-- ग्राम विकास विभाग को 45 करोड़, 99 लाख 10 हजार की धनराशि दी गई। इस प्रकार प्रस्तावित परिव्यय में 109 करोड़, 51 लाख, 74 हजार केंद्रांश की धनराशि भी शामिल है।
कुर्सी को लेकर बनी हंगामे की स्थिति
सहारनपुर। जिला योजना समिति की बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद देवबंद से भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह भी सभागार में पहुंच गए। वह जब मंच पर पहुंचे तो जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को अधिकारियों ने कुर्सी छोड़ने के लिए कहा तो जिला पंचायत सदस्यों ने इसका विरोध जताया। इसको लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। तभी एसएसपी दिनेश कुमार अपनी कुर्सी खड़े हो गए और मामला शांत कराते हुए विधायक को बैठा दिया।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को भेजा नोटिस
सहारनपुर। जिला योजना समिति की बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपस्थित रही। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने अपनी जगह अपने स्टैनों को बैठक में भेज दिया। इस पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भिजवाया।
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ को दिया साधुवाद
सहारनपुर। बैठक में जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिलाधिकारी आलोक कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि डीएम ने अपनी बेहतर कार्य प्रणाली से प्रदेश स्तर की रैंकिंग में 73.85 प्रतिशत अंक लाकर पूरे राज्य में सहारनपुर को द्वितीय स्थान प्राप्त कराया। इसी प्रकार नवंबर में 83.74 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिसंबर में 89.77 प्रतिशत अंक की प्राप्ति करते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान की प्राप्ति हुई। उन्होेंने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को साधुवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें