फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीएम आवास योजना में 403 लाभार्थी मिले अपात्र

Mon, 17 Nov 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सत्यापन के दौरान 403 लाभार्थी अपात्र मिले हैं। ऐसे में जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग के परियोजना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर ने पीएमसी संस्था मेसर्स स्पेस कंबाइन के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी विकास कुमार पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि डूडा की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, सूडा लखनऊ द्वारा चयनित पीएमसी संस्था ने नगर निगम के 7285 लाभार्थियों की डीपीआर तैयार की थी, जिसे सीएसएमसी भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। डीपीआर के दौरान लाभार्थियों का सत्यापन हुआ। इसमें 7285 में से 403 लाभार्थी अपात्र पाए गए। इससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
योजना का उद्देश्य कच्चे व जर्जर मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, लेकिन स्पेस कंबाइन द्वारा बड़ी संख्या में अपात्र व्यक्तियों को शामिल किया जाना गड़बड़ी माना जा रहा है। योजना के तहत स्पेस कंबाइन द्वारा अपात्र लाभार्थियों का चयन कराने पर नगर आयुक्त ने संस्था पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डूडा ने इस प्रकरण की प्रतिलिपि जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को भी भेजी है। इसी क्रम में परियोजना अधिकारी ने संस्था के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। अब पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
अमर उजाला ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में फर्जीवाड़े का मामला उठाया था। जांच में 26 फार्मों पर एक ही मोबाइल नंबर दर्ज मिले थे। जांच के बाद भी इन सभी को पात्रता की श्रेणी में डाल दिया था।
यह आवेदक शहर में सिराज कॉलोनी, खाताखेड़ी, हयात कॉलोनी, पुराना कलसिया रोड, 62 फुटा रोड आदि के रहने वाले दर्शांए गए। इस नंबर पर बात की गई तो यह दिल्ली के जतिन सेठ का निकला। इस मामले का विभाग ने संज्ञान लिया। इसके बाद परियोजना अधिकारी ने संबंधित कंपनी के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें