फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में आ रहे मरीजों में से 40 फीसदी को दिल की समस्या

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजो की लगी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम बदलने के साथ दिल और सांस के मरीजों की समस्या बढ़ रही है। एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 30 से 40 फीसदी मरीज दिल, रक्तचाप और सांस की बीमारियों से जुड़े हैं। इसके साथ ही सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीज भी बढ़ रहे हैं। बीते करीब एक माह से ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ दिल, रक्तचाप और सांस के मरीजों की तकलीफ बढ़ जाती है। इन दिनों ऐसे ही मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ओपीडी में वह और डॉ. अनिल वोहरा मिलकर ओपीडी करते हैं। प्रतिदिन 200 से 250 मरीज परामर्श के लिए पहुंचते हैं। बीते एक माह से दिल, सांस और रक्तचाप के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिनकी संख्या कुल मरीजों में 30 से 40 फीसदी रहती है। यानी प्रतिदिन आ रहे 250 मरीजों में करीब 100 मरीज इन्हीं बीमारियों के रहते हैं। सर्दी, जुकाम, खांसी के भी मरीज लगातार बढ़ रहे है। ऐसे मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत रहती है, क्योंकि कई बार उनकी लापरवाही बड़ी समस्या खड़ी कर देती है।
इमरजेंसी वार्ड में भी बढ़े मरीज
एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां प्रतिदिन 24 घंटे में 300 से 400 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जिनमें विभिन्न तरह की दुर्घटनाओं के साथ ही दिल, रक्तचाप और सांस तक तकलीफ से जुड़े मरीज होते हैं। यहां दस बेड की व्यवस्था है, जिन पर लगातार मरीज भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दस दिन में जिला अस्पताल में पहुंचे मरीज
तिथि-----------सभी ओपीडी में इलाज को पहुंचे मरीज
23 फरवरी------1068
22 फरवरी------1173
21 फरवरी------1317
19 फरवरी------963
18 फरवरी------1012
17 फरवरी------1102
16 फरवरी------968
15 फरवरी------599
12 फरवरी------909
11 फरवरी------914

जिला अस्पताल में मरीजो की जांच करते चिकित्सक- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में मरीजो की लगी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें