बो वैक्सीन का टीका लगवाते कर्मी
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा/चिलकाना (सहारनपुर)। अग्रिम पंक्ति के कोरोना वॉरियर्स के टीकाकरण के तहत सरसावा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित 40 पालिका कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया गया।
शुक्रवार को नगर पालिका सरसावा के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने बताया कि उन सहित नगरपालिका के सभी कार्यालय कर्मचारियों आदि 40 लोगों को कोरोना से बचाव टीका लगाया गया। इस दौरान सभी ने स्वयं को स्वस्थ महसूस किया तथा किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी सामने नहीं आई। अधिशासी अधिकारी ने नगर वासियों से अपील की कि वे कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लें तथा सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति जो बीमार हो तथा 60 वर्ष से अधिक के सभी लोग कोरोनारोधी टीका अवश्य लगवाएं।
चिलकाना की सीएचसी सुल्तानपुर में 80 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। फ्रंटलाइन वर्कर में नगर पंचायत के 20 कर्मचारियों तथा अन्य 60 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू होगा।