फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटकी मिली 30 वर्षीय महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने आनन फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गदरहेड़ी निवासी संजू कश्यप पुत्र विक्रम कश्यप की शादी 14 साल पूर्व बिहारीगढ़ थाने के गांव बादशाहपुर निवासी चमेला सिंह की बेटी पिंकी कश्यप के साथ हुई । पति संजू ने बताय कि शुक्रवार की रात वह खेत से 11 बजे घर लौटा । शनिवार की सुबह छह बजे बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़ कर अंदर पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। पिंकी पंखे से बने फांसी के फंदे पर लटकी थी। उसने आनन फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए सहारनपुर भेजा।
फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि महिला संदिग्ध में फांसी पर लटकी मिली है। मृतका की उम्र करीब 38 वर्ष थी। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर या फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कुछ भी संदेहजनक पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पिंकी के चार छोटे बच्चे हैं। इनमें सबसे छोटे बच्चे की उम्र मात्र दो साल और बड़े बच्चे बेटी की उम्र दस साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें