फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के 32,319 विद्यार्थियों ने दी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शनिवार को दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की महत्वपूर्ण परीक्षा हुई, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों ने व्यवसायिक शिक्षा और संस्कृत, कृषि, गणित, सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षाएं दी। विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे की पाली में सभी 101 केंद्रों पर दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए जिले भर में कुल 34,834 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 32,319 ने परीक्षा दी, जबकि 2,515 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इसी पाली में 12वीं की व्यवसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए 16 केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा के लिए जिले में 463 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 442 ने परीक्षा, जबकि 21 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर दो बजे की पाली में जिले के 66 केंद्रों पर 12वीं की संस्कृत, कृषि गणित एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसके लिए जनपद में 1,764 विद्यार्थियों में से 1,689 ने परीक्षा दी, जबकि 75 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने परीक्षाओं के शांतिपूर्ण और नकलविहीन होने की बात कही।
प्रश्नपत्र को लेकर छात्रों की बात
-एसडी इंटर कॉलेज से सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देकर निकले दसवीं के छात्र विक्रांत ने बताया कि प्रश्न पत्र तो आसान था, लेकिन काफी बड़ा बनाया गया था, जिसमें 28 सवाल पूछे गए थे।
विज्ञापन

-एसएएम इंटर कॉलेज के दसवीं के छात्र मनीष ने बताया कि प्रश्न पत्र 70 फीसदी कोर्स के आधार पर आया है। ऐसे में 30 प्रतिशत बोझ तो अपने आप ही कम था। प्रश्न पत्र ऐसा नहीं था, जिसे मुश्किल कहा जाए।
-बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे अंकुर ने भी प्रश्नपत्र को आसान बताया। उनकी भी यही शिकायत थी कि प्रश्न पत्र काफी लंबा था, जिसे हल करने में पूरा तीन घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें