फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगा ग्रामीणों से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। आगामी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए एसडीएम रामपुर मनिहारन व सीओ देवबंद ने क्षेत्र के संवेदनशील गांव का दौरा किया तथा ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद गांव की गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम रामपुर मनिहारन राकेश कुमार एवं सीओ देवबंद अजय शर्मा ने क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव जड़ौदा पांड़ा में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी करने की अपील की। कहा कि अगर किसी शरारती तत्व ने चुनाव में विघभन डालने की कोशिश की तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सीओ देवबंद अजय शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा, साथ ही मिलन के पर्व होली को मिलजुलकर मनाने की अपील की। बाद में पुलिस बल के साथ गांव की गलियों में फ्लैग मार्च निकाला। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार, एसएसआई योगेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान पति राकेश कुमार, विनोद कुमार, अरविंद त्यागी, सोनू त्यागी, आदेश त्यागी, मोनू त्यागी सहित काफी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें