फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाकू विमानों की गर्जना सुन चौंक उठे थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पाक अधिकृत कश्मीर में बमबारी करने के लिए सोमवार आधी रात से ही वायुसेना की गतिविधियां तेज हो गईं थीं। सहारनपुर शहर के लोगों ने भी रात में लड़ाकू विमानों की तेज गर्जना सुनी थी, लेकिन यह पता नहीं था कि क्या होने वाला है। मंगलवार सुबह हुई, तब पता चला कि वायुसेना द्वारा आतंकियों के कैंपों पर बमबारी की गई, जिस कारण रात में लड़ाकू विमानों का शोर आसमान में था।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 11 बजे के बाद आसमान से तेज आवाज के साथ विमानों का आवागमन शुरू हुआ। पहले तो एक विमान सहारनपुर शहर के ऊपर से गुजरा, जिसके बाद रात करीब दो बजे फिर से कई बार तेज आवाज में विमान निकले। विमान काफी नीचे थे और उनकी आवाज बहुत तेज थी, जो सामान्य तौर पर हवाई जहाज से अलग थी। इस वजह से रात में लोग हैरान रह गए।
शारदानगर निवासी जितेंद्र कश्यप, खान आलमपुरा निवासी इसरार खान और एसएम इंटर कॉलेज के एनसीसी एसोसिएट अधिकारी ब्रजेश पुंडीर ने बताया कि रात में कई बार तेज आवाज वाले विमान सहारनपुर के ऊपर से होकर गुजरे थे। विमानों की आवाज इतनी तेज थी कि घबराहट भी होने लगी थी। चूंकि पुलवामा अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच गरमाहट बनी हुई है, जिस कारण तरह तरह की बातें मन में पैदा होने लगी थीं। वहीं मंगलवार सुबह पता चला कि वायुसेना ने पीओके में आतंकी कैंपों को निशाना बनाया, जिस कारण रात में लड़ाकू विमान इस दिशा से होकर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें