फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक: मिठाई बांटकर मनाया शौर्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पाकिस्तान में घुसकर भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकियों पर की गई कार्रवाई से लोगों में खुशी की लहर है। कई संगठनों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही भारत माता की जयकारों के साथ तिरंगा लहराया गया।
विज्ञापन

गोविंदनगर स्थित वैष्णवी नृत्यालय के साधकों ने घंटाघर पर तिरंगा और भाजपा का झंडा फहराकर शौर्य दिवस मनाया। इसके पश्चात लड्डूू बांटकर खुशी का इजहार किया। भारत माता के जयकारों से घंटाघर गूंज उठा। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की महानगर संयोजक रंजना नैब ने कहा कि भारतीय सेना ने देश को गौरवान्वित कर दिया। इस दौरान प्रिंसी पराजेश, रंजू नरुला, मान्या, आस्था, ज्योत्सना, खुशी, एशित नेब, टीना अतुल नैब, अज्जू, रिजवान, मोनू, विशाल गर्ग, लविश, विपिन सलूजा मौजूद रहे।
उधर, जागरूक सहायता संस्था के पदाधिकारियों ने हकीकतनगर स्थित बड़ा चौक पर तिरंगा लहराकर प्रसन्नता जाहिर की। संस्थापक गौरव सुखीजा ने कहा कि वायुसेना ने आतंकियों को कराकर जवाब देकर पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना बधाई की पात्र है। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने की मांग की। इस दौरान दीपक अरोड़ा, मोंटू कालड़ा, वैभव अरोड़ा, विनय अरोड़ा, दिलीप मल्होत्रा, विरेंद्र बल, सुरेंद्र कालड़ा, राहुल, मोहित गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय पर किरण प्लाजा व्यापारी संगठन ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। व्यापारियों ने केंद्र सरकार और वायुसेना के जवानों को सलाम किया। इस दौरान सुभाष कालरा, यशपाल शर्मा, अनिल डंग, संदीप, पंकज, मयूर, गिरीश आहूजा, सरदार परमिंद्र डिंपल मौजूद रहे। गांधी पार्क में लायंस क्लब सहारनपुर सेंट्रल ने पहले पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात आतंकियों पर की गई एयर स्ट्राइक और वायुसेना के जवानों की वीरता की प्रशंसा की। इसके साथ ही प्रभु जी की रसोई में गरीबों को खाना खिलवाया गया और जरूरी सामान वितरित किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय मित्तल, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव अग्रवाल, सुनी पूरी, संजय लूथरा, विनोद मिगलानी, एसके आहूजा, संजय भसीन, शीतल टंडन, डीएस जुनेजा, चरणजीत सिंह, मनीष वालिया, सुरेश पसरीचा, अनिल गगनेजा, अतुल गांधी, राजीव गाबा मौजूद रहे। बेहट रोड स्थित वार्ड 27 में पार्षद कार्तिक चौहान के आवास पर मिठाई बांटकर भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान शक्ति राणा, मोहित वर्मा, लाखन, लक्की, मयंक शर्मा, मेहरबान, अंकित शर्मा, सलमान, तौकरी राणा, शिवा, अर्जुन चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें