फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव मंदिर में लोहड़ी महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव मंदिर में लोहड़ी महोत्सव मनाया
विज्ञापन

सहारनपुर। पंजाबी सामाजिक संस्था संभाल की ओर से लोहड़ी महोत्सव और स्थापना दिवस मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने दृष्टिबाधित विद्यालय और मानव मंदिर में रह रहे लोगों को भोजन वितरित किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने दसवें स्थापना दिवस पर दोपहर में भूतेश्वर महादेव मंदिर रोड नीलकंठ विहार स्थित दृष्टिबाधित विद्यालय में भी बच्चों को भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। रात को जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित मानव मंदिर में रह रहे लोगों को भी भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित करके सबके साथ लोहड़ी महोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के संयोजक दलीप अरोड़ा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संस्था के नौ साल पूरे होने की एवं लोहड़ी की बधाई दी। संस्थापक केएल अरोड़ा ने संस्था की एकता बनाए रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर संजीव शर्मा, प्रवीण आहुजा, राजकुमार मक्कड़, कपिल बत्रा, राजेश वधवा, सुरेंद्र मोहन कालड़ा, गौरव सेठीर, अमित आहुजा, अजय रसवंत, राजेंद्र कोहली, अमित अरोड़ा, सरदार हरजीत सिंह, सचिन छाबड़ा, विनोद अनेजा, आलोक मलिक, भारत खन्ना, गिरीश सेठी, रोहित वाधवा, अमित ग्रोवर, सचिन गुंबर, तजेंद्र सिंह, कुश ग्रोवर, राजन, उज्ज्वल सेठ, रवि, सुशील, प्रिंस मिगलानी, हिमांशु, रोहित कालड़ा, सुरेंद्र गुंबर, सोनू बजाज, राकेश कतियान, मंजीत, अमित धींगड़ा, विशाल, विनय अरोड़ा, गौरव छाबड़ा, रवि गुलाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें