फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की गुणवता मानक से कम मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर धान की गुणवत्ता मानक से कम मिली
विज्ञापन

सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे ने शनिवार को मंडी समिति परिसर में धान के सरकारी क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। यहां जानकारी मिली कि जिले में 197.75 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है जबकि लक्ष्य 1400 मीट्रिक टन धान खरीद करने का है।
निरीक्षण के समय आए धान के नमूने में बदरंग और अंकुरित दाने 9.28 प्रतिशत पाए गए। अपरिपक्व दाने 9.72 प्रतिशत और नमी 20 प्रतिशत पाई गई जो धान खरीद मानकों के अनुसार नहीं है। एडीएम ई ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि उत्तम क्वालिटी का धान खरीदा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार मोटे धान की सरकारी खरीद कराती है। जनपद में इसके लिए 19 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें से देवबंद, रामपुर मनिहरान, नकुड और सरसावा स्थित क्रय केंद्रों पर 197.75 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जबकि सहारनपुर मंडी, गंगोह और पुवांरका में अभी भी खाता नहीं खुला है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि धान की कम खरीद का कारण बाजार में रेट सरकारी भाव के आसपास होना है। इस बार धान की क्वालिटी भी सरकारी मानकों से कम ही मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें