फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसील का रिकार्ड खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। एसडीएम ऋतु पुनिया ने मंगलवार को तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मदों में होने वाली वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ऋतु पुनिया सुबह करीब 10 बजे तहसील कार्यालय पहुंचीं। जहां उन्होंने कर्मचारियों को हाजिरी रजिस्टर चेक करने के बाद मालखाने का रिकार्ड भी खंगाला। खसरा खतौनी, वसूली आदि का निरीक्षण कर लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि यह उनका आंतरिक निरीक्षण था। जिसमें वसूली समेत सभी पत्रावलियों को चेक किया गया है। विभिन्न मदों में होने वाले वसूली के लक्ष्य को पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार 17 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिसमें सभी बीएलओ को ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि उक्त कैंप केवल महिलाओं के लिए लगाया गया है। जिसमें महिलाएं वोट बनवाने के लिए फार्म भर सकती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के वोट में गड़बड़ी है उनको दुरुस्त किया जाएगा। 18 नवंबर को लगने वाले चुनावी बूथ को टीईटी परीक्षा के कारण स्थगित कर दिया गया है। अब उक्त कैंप 25 नवंबर को सभी बूथों पर लगेगा। जिसमें महिला व पुरुष सभी अपने वोट बनवा सकेंगे। महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें