फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर शहर में नहीं घुसेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर शहर में नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन

सहारनपुर। धनतेरस पर शहर में ट्रैफिक जाम न लगने पाए, जिसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया है। सोमवार सुबह से रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी जाएगी, जिसके तहत किसी भी प्रकार के भारी वाहनों की शहर में एंट्री नहीं होगी। प्रमुख बाजारों में भी सिर्फ दो पहिया वाहन और पैदल ही आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को धनतेरस के चलते शहर में भीड़ रहने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सोमवार सुबह नौ बजे से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रूट डायवर्जन सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है। प्रभारी यातायात को निर्देश दिया है कि प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान पर यातायात कर्मियों को नियुक्त कर यातायात डायवर्जन लागू करेंगे। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाए। इसके अलावा बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह रहेगा रूट डायवर्जन
1. दिल्ली, शामली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़, के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
2. दिल्ली, शामली की ओर से मुजफ्फरनगर या देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला की ओर से देहरादून, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर की ओर देहरादून जाने वाले भारी वाहन देवबंद से नांगल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते जाएंगे।
6. विकासनगर, बेहट की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
7. देहरादून, हरिद्वार की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़, शाहजहांपुर चौकी होते हुए जाएंगे।
8. घंटाघर चौक से नेहरू मार्केट की ओर किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। केवल दोपहिया वाहन व पैदल व्यक्ति ही जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें