फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनेगी सड़क और पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। नगर पंचायत की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नाम पर एक सड़क तथा एक पार्क बनवाने, पेयजल हेतु टैंकर खरीदने, कूड़ा प्रबंधन हेतु दो वाहन खरीदने सहित अनेक प्रस्ताव स्वीकृत किये गए। शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन अकबर कुरैशी की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार के संचालन में हुई बैठक में अक्तूबर माह के आय व्यय का ब्यौरा रखा गया। अक्तूबर माह में विभिन्न मदों से 52.45 लाख की आय हुई, जबकि निर्माण वेतन आदि पर 22 लाख रुपये व्यय किए गए। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कस्बे के मोहल्ला कोठीवाला में एक सड़क तथा एक पार्क सहित खुली जिम बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। कस्बे में पेयजल के लिए तीन हजार लीटर के दो टैंकर खरीदने, कूड़ा प्रबंधन के लिए दो फोर व्हीलर वाहन को खरीदने तथा स्वच्छ भारत के लिए दो मोबाइल शौचालय खरीदने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में पहले से बने ओवर टैंक की मरम्मत कराने, 14 वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कस्बे में सड़कों का निर्माण कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया। कस्बे में खुले में शौच पर प्रतिबंध लगाने, सड़क व नाली-नालों में अपशिष्ट बहाने पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से उपविधि बनाने तथा जलकर एवं विज्ञापन कर लगाने के लिए नियम बनाने को भी स्वीकृति दी। इस दौरान सभासद कुरबान, सभासद कौसर, सभासद नूरबानो, विमला देवी, मीनू सिंह, जैबा अंसारी, विमल देवी, रीना सहित वरिष्ठ लिपिक रिफाकत, प्रताप सैनी, अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें