फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवधोई नदी पर दीपदान कार्यक्रम की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवधोई नदी पर दीपदान कार्यक्रम की तैयारी शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। पांच नवंबर को बाबा लाल दास का बाड़ा स्थित पांवधोई नदी के घाट पर होने वाले दीपदान कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी शनिवार दोपहर घाट पर पहुंचे। उन्होंने घाट पर पानी को हाथ में लेकर उसकी सफाई का आंकलन किया और अब तक की तैयारी पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने नगरायुक्त को सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि पांच नवंबर को यहां दस हजार दीपों का दान किया जाना है। यह कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होगा। इसमें अनेक वीआईपी भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कम से कम तीन नौकाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दीपदान कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। जेसीबी द्वारा की जा रही पांवधोई की सफाई का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घाट के पास नदी के आसपास बने मकानों पर भी झालर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही पांवधोई नदी को हमेशा साफ रखने के लिए नगरवासियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी जीवनदायिनी हैं। इनके बगैर जीवन संभव नहीं है। ऐसे में हम सभी को अपनी नदियों को बचाने के लिए आगे आना होगा। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग से विकास त्यागी, महाप्रबंधक जल कल अमरनाथ, डॉ. वीरेंद्र आजम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें