फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के लिए लगेगी डॉक्टरों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के लिए हर कदम पर तैनात की डॉक्टरों की टीमें
विज्ञापन


सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर डॉक्टरों की भी चार टीमें प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के लिए ड्यूटी में लगाई गई हैं, जो अलग-अलग जगहों पर तैनात रहेंगी। सीएमओ की ओर से टीम का गठन कर निर्देशित किया गया है।
टीम-ए का लीडर डॉ. आरके टंडन को बनाया गया है। उनके साथ डॉ. नरेश सैनी, डॉ. अंकित गाबा और डॉ. अरुण कुमार साथ रहेंगे। इनके अलावा छह अन्य लोगों का स्टाफ भी सहयोगी के रूप में साथ रहेगा। यह टीम सरसावा हेलीपैड से मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम स्थल पीएनटी तक रहेगी। टीम-बी में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रमेशचंद्रा, डॉ. नवदीप गुप्ता शामिल रहेंगे। इनके साथ भी पांच अन्य सदस्य सहयोगी के रूप में रहेंगे। यह टीम पीएनटी सेंटर में सभा स्थल पर तैनात रहेगी। टीम-सी में डॉ. अखिल टंडन, डॉ. मनोज चतुर्वेदी और डॉ. महेश ग्रोवर शामिल रहेंगे। चार अन्य लोग टीम में सहयोगी के रूप में तैनात रहेंगे। यह टीम सरसावा एयरपोर्ट स्टेशन पर तैनात रहेगी। टीम-डी में डॉ. केपी श्रीवास्तव, डॉ. अनिल पंवार और आबाद खान को रखा गया है। यह टीम जूरी रिसोर्ट अंबाला रोड पर तैनात रहेगी। कई एंबुलेंस भी लगाई गई हैं। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने टीमों का गठन किया है। उनकी ओर से टीमों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------------
साढ़े दस बजे आएंगे योगी
मुख्यमंत्री के आगमन का जो सरकारी कार्यक्रम जारी किया गया है। उसके तहत मुख्यमंत्री का विमान सुबह दस बजकर पांच मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट गाजियाबाद से उड़ान भरेगा, जो सुबह साढ़े दस बजे यानी ठीक 25 मिनट बाद सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेगा। सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से मुख्यमंत्री कार द्वारा दस बजकर 35 मिनट पर सभा स्थल के लिए रवाना होंगे। दस बजकर 50 मिनट पर वह कार्यक्रम स्थल पीएनटी सेंटर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें