फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेर सिंह की यात्रा का उद्देश्य काले कानून से निजात दिलाना: राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। उप्र क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कान सिंह राणा ने कहा कि क्षत्रिय सम्राट शेर सिंह राणा की यात्रा का उद्देश्य दलितों का विरोध नहीं बल्कि सवर्णों, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों को एससीएसटी एक्ट जैसे काले कानून से बचाना है।
विज्ञापन

देवराज सिंह पुंडीर के निवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को उलटते हुए एससीएसटी एक्ट पर अध्यादेश लाकर कानून बनाने का काम किया है, उससे साफ है कि भाजपा देश में अमन चेन नहीं चाहती है। क्षत्रिय महासभा राष्ट्रवादी समाज पदयात्रा में सहयोग देने वाले सवर्णों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का आभार जताती है। उन्होंने कहा कि ये सब वर्ग मिलकर आने वाले चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंके गे। बैठक में बसंत राणा, रजत राणा, संजयवीर राणा, श्यामबीर प्रधान, लोकेंद्र राणा, जंगबहादूर, सुबोध राणा, राव अफजाल, राव बाल्ला, सोनू राणा, प्रवेज राणा, राजबीर राणा, हिमांशु चौहान, मोतीराम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें