फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली और संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में कर्मचारियों ने धरना और प्रदर्शन किया। मांग नहीं माने जाने की स्थिति में कर्मचारियों ने हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की ओर से आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने पुरानी पेंशन बहाली और संविदा पर रखे जाने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्थाईकरण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से अपनी मांग सरकार के समक्ष रखता आ रहा है, मगर सरकार उनकी बात को अनसुना करती रही है। धरने में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सैनी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने पहुंचकर समर्थन का एलान किया। धरने का मुकेश त्यागी, रामनाथ सैनी, रतनलाल शर्मा, रमेशचंद शर्मा, प्रवीण कुमार, योगेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, सुधारानी शर्मा, सोमपाल सिंह राणा आदि ने भी संबोधित किया।

चेतावनी दिवस मनाएंगे पेंशनर
सहारनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने एक अक्तूबर यानी वरिष्ठ नागरिक दिवस को चेतावनी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुभाषचंद त्यागी ने कहा कि पेंशनरों के हितों से जुड़े प्रमुख मुद्दे जो केंद्र सरकार से संबंधित हैं। उन पर अमल नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर पेंशनरों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि तमाम पेंशनर एक अक्तूबर को चेतावनी दिवस के रूप में मनाएंगे। एक अक्तूबर को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना दिया जाएगा। उन्होंने पेंशनर्स से शामिल होने की अपील की। बैठक में अब्दुल कय्यूम, सतीश कुमार, सत्यपाल सिंह, हरीश चंद, अजीत सिंह, विजय कुमार, रामचंद्र, चतर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


पीआरडी ने 500 रुपये प्रतिदिन का मानदेय मांगा
सहारनपुर। प्रांतीय रक्षक दल अवैतनिक कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक में पीआरडी जवानों को प्रतिदिन का 500 रुपये मानदेय देने की मांग की। अभी तक उन्हें 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है, जिसमें मानदेय के साथ ही चार अन्य मांगों को भी शामिल किया गया है। अन्य मांगों में पीआरडी को राजकीय विभागों में रिक्त पदों के सापेक्ष ड्यूटी लगाने, प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड में ड्यूटी नहीं लगाने, प्रतिमाह मुख्यालय पर परेड कराने, वर्दी दिलाने, मृतक आश्रित को भर्ती करने समेत अनेक मांग शामिल हैं। बैठक में सरताज अली, सर्वेश कुमार सिंह, एएस पालीवाल आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें