ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल में ढील, आसपास के जिलों से होगा आवागमन
सहारनपुर। ट्रांसपोर्टर्स की सात दिन से चल रही हड़ताल में आठवें दिन एसोसिएशन ने ढील देने का निर्णय लिया है। ट्रांसपोर्टर्स ने उत्तराखंड एवं आसपास के जिलों से ट्रकों के आवागमन की छूट दे दी है। जबकि दूर दराज के इलाकों के लिए हड़ताल जारी रखी जाएगी।
सहारनपुर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन की सात दिन से चल रही हड़ताल को लेकर हो रहे व्यापारियों के नुकसान के विषय में बृहस्पतिवार को सरदार दीदार सिंह सेठी की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें एसोसिएशन के महासचिव ललित पोपली ने कहा कि देशव्यापी ट्रांसपोर्टर्र्स एवं ट्रकों की हड़ताल को सात दिन हो गए, परंतु केंद्र सरकार द्वारा किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से कांवड़ यात्रा का 28 जुलाई से शुरू हो रही है। इसलिए व्यापारियों एवं परिवहन व्यवसायियों के विशेष अनुरोध पर शुक्रवार से मार्गों के बन्द होने तक लोकल के लिए माल सेवा परिवहन की ढुलाई किए जाने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रित चावला ने कहा कि हड़ताल जारी है और पूर्ण रूप से सफल है। जब तक केंद्रीय समिति की कोआर्डिनेशन कमेटी द्वारा रखी हुई मांगें स्वीकार नहीं होतीं, तब तक हड़ताल बदस्तूर जारी रहेगी। केंद्र सरकार चुप्पी साधकर बैठी हुई है, ट्रांसपोर्टर्र्स कतई चुप नहीं रहेंगे। मांगे मानी जाने तक हड़ताल चलती रहेगी। बैठक में विक्रांत सैनी, मुकेश दत्ता, सरदार गुरदीप सिंह बावा, मनोज शर्मा, संयम कक्कड़, बाबू बलदेवराज पोपली, रमन पोपली, टिंकू, राजेश दुआ, निशा साहनी, पंकज हरजाई, मोहित हरजाई, अरविन्द वोहरा, सरदार तेजपाल सिंह, मोहम्मद शाहरुख, सरदार बलजीत सिंह, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल, अमन मोंगा, सरदार रणजीत सिंह, राकेश गांधी, राजकुमार भाटिया, सुशील नागपाल, सरदार इंद्रजीत सिंह गुरुकृपा, जुगनू राणा, मनोज राणा, इन्द्र सिंह रावत, मोहम्मद असलम मौजूद रहे।