गंदगी से परेशान सभासदों ने ईओ को ज्ञापन सौंपा
देवबंद। पालिका सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कूड़ा डंपिंग हेतु भूमि खरीदने के साथ ही कूड़ा उठाने के लिए टेंपो, ट्रैक्टर खरीदने की मांग की गई।
सभासदों ने अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि कूड़ा डंप करने के लिए नगरपालिका ने नगर से बाहर भूमि चिह्नित की थी। जिसे अभी तक नहीं खरीदा गया है। जिस कारण नगर से उठाए जाने वाले कूड़े को सड़कों किनारे डालना पड़ता है। साथ ही नगर में कई स्थान ऐसे बना दिए गए जहां पर कूड़ा एकत्र किया जाता है। इन दिनों बरसात का मौसम होने के कारण शहर में गंदगी पसरी होने से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिन के भीतर मांग पूरी नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में तौफीक जग्गी, सय्यद हारिस, मनोज सिंघल, अमजद इलाही, महताब, डा. असलम, आकिल, आसिफ लियाकत, मजाहिर हसन, अजय गांधी, डा. वाजिद, समीर, वाजिद आदि मौजूद रहे।