फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक वैमनस्यता दूर करने को पुलिस ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बाल्लू में एक दशक से चली आ रही राजनीतिक वैमनस्यता दूर कर आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था कायम कराने को कप्तान के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रचनात्मक पहल की है। इसका ग्रामीणों ने स्वागत किया है। राजनीतिक विरोधी पूर्व प्रधान एवं ग्राम प्रधान की आपस में सुलह कराकर गांवों में रोजाना हो रहे विवादों को विराम देने की कोशिश की है। वहीं गाव का माहौल खराब करने वालों को सख्त कार्रवाई किए जाने के लिए चेताया भी है।
विज्ञापन

ब्लाक अंतर्गत ग्राम बाल्लू के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों की खुली बैठक आहूत की गई। इसमें विरोधी माने जाने वाले पूर्व प्रधान अय्यूब हसन एवं ग्राम प्रधान मौलाना तनवीर को गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले से मिलवाया। गांव के विवाद आपसी बातचीत के जरिए गांवों में ही निपटाने के प्रयास के लिए भी शपथ दिलाई। कोतवाल आदेश त्यागी ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए किसी नेता को साथ लाने के बजाय पुलिस से सीधे मिलें और सीयूजी नंबर पर बात करें। गौरतलब है कि गांव बाल्लू में राजनीतिक उठापटक को लेकर नित नए झगड़े सामने आते रहते थे जिसको लेकर गांव का माहौल लम्बे अरसे से पुलिस रिकार्ड में खराब चला आ रहा है। चुनाव के दृष्टिगत भी अति संवेदनशील की श्रेणी में आता रहा है। कोतवाल ने गांवों का माहौल खराब करने वालों को चेताया कि पुलिस ऐसे लोगों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी। एसआई प्रमोद कुमार, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, बबलू, शिवकुमार शर्मा, कलम सिंह, तेजपाल, सुधीर कुमार, मोबीन, संजय कुमार, चौ. इरफान, मनोज शर्मा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें