फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट ने उपनिरीक्षक को ट्रेनिंग पर भेजने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने उपनिरीक्षक को ट्रेनिंग पर भेजने के दिए आदेश
विज्ञापन

सहारनपुर। कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई ना करने वाले कोतवाली रामपुर मनिहारान के उपनिरीक्षक को कोर्ट ने ट्रेनिंग पर भेजने के आदेेश दिए हैं। इसके लिए एसएसपी को आदेशित किया है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीनानाथ की कोर्ट में विचाराधीन एक मुकदमे में आरोपी के खिलाफ एनबीडब्लयू वारंट जारी हुए थे। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने एनबीडब्लयू के वारंट तामील कराए तो आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। इसके पश्चात कोर्ट ने 82 की कार्रवाई के बाद 83 कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर के सामान को कुर्क करने आदेश दिए। उपनिरीक्षक महेश कुमार त्यागी न तो 82 की कार्रवाई करा पाए और न ही 83 की। इस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया और कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उपनिरीक्षक महेश कुमार त्यागी को कानून की जानकारी नहीं है। कोर्ट ने कोतवाली रामपुर मनिहारान इंस्पेक्टर को 82 और 83 की कार्रवाई कराने और उपनिरीक्षक को महेश कुमार त्यागी को सात दिन के लिए ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भेजकर ट्रेनिंग कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही एसएसपी सहारनपुर को भी पत्र भेजकर उपनिरीक्षक ट्रेनिंग की व्यवस्था कराने के लिए आदेशित किया गया। कोतवाली रामपुर मनिहारान इंस्पेक्टर एसके राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें