फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानों में तैनात सफाईकर्मियों ने
विज्ञापन

की वेतन बढ़ाने की मांग

गंगोह। देश को अंग्रेजों से आजादी मिले 70 वर्ष से अधिक बीत चुके हैं। लेकिन आज भी थानों में तैनात सफाई कर्मियों को मात्र 600 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। सफाई कर्मियों ने उचित वेतन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली में तैनात सफाई कर्मी अर्जुन कुमार के नेतृत्व में जिले के अधिकांश थानों में तैनात सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में कहा है कि अंग्रेजी शासन के बाद आजादी मिलने पर जहां तमाम कर्मचारियों को अनेक सुविधाएं दी हैं। मगर नाम मात्र वेतन देकर उनका शोषण किया जा रहा है। उन्हें मात्र 600 रुपये मासिक वेतन दिया जाता है। इससे परिवार का गुजारा असंभव है। इसके विपरीत नगरपालिका में तैनात सफाई संविदाकर्मी को लगभग 17 हजार मासिक और मनरेगा में भी मजदूर को 200 रुपये प्रतिदिन भुगतान दिया जाता है जबकि उन्हें मात्र आठ घंटे ही काम करना होता है। इसके विपरीत थानों में काम की भी कोई समय सीमा नहीं होती। मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें