फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद राजेश बैरागी को याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल शहीद राजेश बैरागी को याद किया
विज्ञापन

गंगोह। कारगिल युद्ध में शहीद हुए गांव जेहरा निवासी शहीद राजेश बैरागी की 19वीं पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। शहीद की समाधि पर केवल विधायक प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और भाजपा नेता और ग्रामीण मौजूद रहे। शासन प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में किसी ने शिरकत नहीं किया।
बता दें कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान से हुए कारगिल युद्ध के दौरान क्षेत्र के गांव जेहरा निवासी लांस नायक राजेश बैरागी दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये थे। शनिवार को शहीद के पैतृक गांव जेहरा स्थित शहीद राजेश बैरागी के समाधि स्थल पर हुए कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन समर्पित करने वालों में पिता ताराचंद बैरागी, मां कांति देवी, पत्नी कमलेश बैरागी के अलावा भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी के प्रतिनिधि मुन्नु चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान मुनेश चौधरी, श्याम सिंह पंवार, विकास राणा, चंद्रपाल, विक्रम चौधरी, मुकेश राणा, उमंग गर्ग सहित बडी संख्या में भाजपाई पहुंचे। हालांकि प्रशासन के स्तर पर कोई अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। इस पर रोष जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद राजेश बैरागी के वयोवृद्ध पिता ताराचंद बैरागी ने शासन प्रशासन को राजेश की की शहादत तिथि तक याद न रहने पर नाराजगी का इजहार किया। इसके साथ ही मासिक पेंशन न मिलने की शिकायत की। परिजनों ने बताया कि जिला प्रशासन ने गंगोह के सहारनपुर बस अड्डा चौक पर शहीद की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। यह घोषणा तो पूरी नहीं हो सकी बल्कि शहीद राजेश बैरागी के नाम से गंगोह वजीरपुर दूधला मार्ग के नामकरण का जो शिलापट लगाया गया था। उसका भी लापरवाही के चलते नामोनिशान तक गायब कर दिया गया। शहीदों की निशानियों की ऐसी उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें