फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं में फैल रही बीमारी की ओर ध्यान नहीं दे रहा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं में फैल रही बीमारी से लापरवाह है विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी की सात गायों की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई। सूचना देने के बावजूद पशुपालन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की। मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की गई।
विज्ञापन

तहसील देवबंद के गांव कुरड़ी निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने बताया कि गांव में उनकी डेयरी है। पिछले दिनों संदिग्ध बीमारी से उनकी सात गायों की मौत हो गई। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन किसी चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर जांच नहीं की। उन्हें खुद ही निजी चिकित्सक से गायों का इलाज कराना पड़ा, लेकिन गायों की जान नहीं बच पाई। अनुरोध करने पर एक दिन विभाग से एक चिकित्सक आया और खानापूर्ति कर चला गया। मामले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की गई, तब विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गायों के साथ उसकी फोटो खींचकर गायों के स्वस्थ होने की बात कहकर चले गए। वहीं, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वाईपी सिंह का कहना है कि टीम भेजकर बीमारी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें