फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादी ने विवेचक पर लगाया परेशान करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हकीकत नगर निवासी योगेश शर्मा ने आरोप लगाया कि उसने कई दिन पूर्व कोर्ट के माध्यम से कुछ लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना एक अधिकारी कर रहा था। लेकिन आरोपियों ने अधिकारियों से मिलीभगत करके मुकदमे की जांच में विवेचक बदलवा दिया था।
विज्ञापन

योगेश शर्मा का आरोप है कि अब इस मामले का विवेचक उस पर पूर्व में दर्ज हुए फर्जी मुकदमों का हवाला देकर उसे प्रताड़ित कर रहा है। जब वह अपने बीमार बच्चे को चिकित्सक को दिखाने अपने गांव गया हुआ था। उसके रिश्तेदार को नोटिस देकर उसे थाने में हाजिर करने को भी कहा गया। जिस पर रिश्तेदार ने बच्चे के बीमार होने का हवाला देते हुए विवेचक को बता दिया था। योगेश शर्मा ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच किसी अन्य एजेंसी या सक्षम अधिकारी से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें