फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

सहारनपुर। शनिवार तड़के पौने चार बजे तेज आंधी के बाद बादल जमकर बरसे। झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, जिसके बाद गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। तीन दिन से हवा में बना धूल का गुबार भी बारिश के बाद खत्म हो गया। वहीं बारिश की वजह से शहर के अनेक इलाकों में जलभराव होने से लोग परेशान रहे। करीब एक घंटे की बारिश में शहर की अनेक सड़कें जनमग्न हो गईं, जिसने नगर निगम की बरसात से पूर्व की तैयारियों की पोल भी खोल दी।
जनपद में पिछले तीन दिन से हवा में धूल का गुबार बना हुआ था। मौसम में धूल और उमस की वजह से लोग परेशान थे। मौसम के जानकार रविवार तक बारिश होने की उम्मीद जता रहे थे, मगर शनिवार की तड़के तीन बजे ही मौसम ने पलटी मारी। बादलों के साथ तेज आंधी चलने से जाग हो गई। बारिश से बचाने के लिए लोगों ने खुले में पड़ा सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके बाद करीब पौने चार बजे बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई। साथ ही तीन दिन से हवा में बना धूल का गुबार भी बारिश के साथ जमीन पर आ गया। सुबह पांच बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। दिन भर बादलों के छाए रहने से तापमान भी नीचे चला गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार को क्रमश: 29 और 40 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था। बारिश की वजह से शहर में जलभराव हो गया। शहर की अनेक सड़कों पर जमा हुआ पानी नजर आया, जिसकी वजह से राहगीरों को खासी परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से बागवानों को नुकसान
इन दिनों आम की फसल लगभग तैयार है। कुछ वैराइटी के आम बाजार में आ भी चुके हैं, जबकि कुछ को तैयार होने में अभी समय लगेगा। शनिवार की तड़के आई तेज आंधी से भारी मात्रा में आम जमींदोज हो गया। शनिवार की सुबह मंडी में भारी मात्रा में कच्चा आम पहुंचा। बाग ठेकेदार अब्दुल ने 10 से 20 फीसदी आम झड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें