सहारनपुर। ईद के मद्देनजर प्रशासन ने शहर में रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। शनिवार सुबह चार बजे से लागू होगा रूट डायवर्ट हो जाएगा।
1. दिल्ली की अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से नकुड़, गंगोह के रास्ते सरसावा होकर जाएंगे।
2. दिल्ली मुजफ्फरनगर, देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन सरसावा से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला से देहरादून एवं मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन सरसावा से नकुड़, फंदपुरी, मानकमऊ से शुगर मिल, हसनपुर चौक से दीवानी तिराहे से एसबीडी चौक होते हुए देहरादून जाएंगे।
5. विकासनगर, बेहट से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
6. देहरादून, हरिद्वार से अंबाला रोड की ओर जाने वाले वाहन छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़, सरसावा होते हुए जाएंगे।
7. देहरादून से शामली, दिल्ली जाने वाले भारी वाहन गागलहेड़ी से नागल, देवबंद, बड़गांव, नानौता होकर जाएंगे।
8. देहरादून से अंबाला जाने वाले वाहन अंबेडकर चौक से एसबीडी चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक से शुगर मिल तिराहा, मानकमउ पुलिया, नकुड़ तिराहा से अंबाला की ओर जाएंगे।
9. अंबाला देहरादून जाने वाले हल्के वाहन नकुड़ तिराहे से मानकमउ, शुगर मिल तिराहा, सर्किट हाउस, हसनपुर चौक, सिविल लाइन तिराहा, एसबीडी चौक, अंबेडकर चौक से होकर देहरादून जाएंगे। 10. बेहट रेाड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से नगर की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त गंगोह बस अड्डा एवं नकुड़ तिराहे की ओर से कोई भी रोडवेज बस अंबाला रोड पुल की ओर नही जाएंगे।
-----------
-- यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था
1. नकुड़, सरसावा की ओर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग अंबाला रोड पुल से सर्किट हाउस वाली रोड पर एवं एलाइट पेट्रोल पंप के सामने खाली पड़े स्थान पर होगी।
2. घंटाघर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग गांधी पार्क में कराई जाएगी।
3. चिलकाना की ओर सेे आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग गोल्डन ब्रिज, फरीदी धर्म कांटा, पशु पैठ बाजार में कराई जाएगी।
4. दोपहिया वाहनों की पार्किंग कल्पना सिनेमा की बाउंड्री में कराई जाएगी। जिसके भर जाने के बाद सभी भप्रकार के दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों को गांधी पार्क में पार्क कराया जाएगा।