फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी पार्टी नेताओं से बोले, सीट जिताकर लाओं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी नेताओं से दो टूक कहा कि सीट जिताकर लाओ। सीएम ने मंत्रियों, विधायकों और संगठनों के पदाधिकारियों से सवाल कर शहर, गांव के अलावा जातिगत रुझान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो जनप्रतिनिधि जहां प्रभावी हो, उसको वहां बुला लिया जाए। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह और सांसद संजीव बालियान को जाट बिरादरी बाहुल्य इलाकों में भ्रमण कराने को कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने मंच पर आने के बाद ही एक-एक कर जिले के नेताओं को अपने पास बुलाकर चुनावी अपडेट लिया। आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक प्रदीप चौधरी, देवेन्द्र निम के अलावा भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा आदि से अलग-अलग बुलाकर बातचीत की। रैली के बाद सीएम ने हेलीपैड पर बनाए गए विश्राम स्थल पर पार्टी नेताओं की क्लास ली। उन्होंने मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों से उनकी जिम्मेदारी और क्षेत्रवार जानकारी ली। यही नहीं प्रत्येक से नेताओं से चुनाव में जीत की राह आसान करने को लेकर सुझाव भी लिए। कई नेताओं ने जातिगत आधार पर जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने इलाकों में भेजने की डिमांड रखी। सूत्रों के अनुसार विपक्ष द्वारा किए गए दुष्प्रचार को काटने की रणनीति पर बात हुई। करीब बीस मिनट की बातचीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंत में पार्टी नेताओं से कहा कि कैराना सीट जिताकर लाओ। चुनाव में किसी तरह ढिलाई नहीं होनी चाहिए। सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ जनसंपर्क और तेज करने को कहा गया, ताकि कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक पहुंच जाए। सीएम योगी पार्टी नेताओं को नसीहत और टिप्स देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें