सहारनपुर। संकटमोचन श्री बालाजी धाम का पांचवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह भगवान श्री बालाजी महाराज की प्रभातफेरी निकाली गई।
मंगलवार को गौरव विहार स्थित श्री बालाजी धाम में आयोजित वार्षिकोत्सव में आवास विकास कालोनी से शुरू होकर शिव विहार, पवन विहार और विजय कालोनी होते हुए प्रभातफेरी मंदिर परिसर पहुंची। श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। रात नौ बजे धाम के संस्थापक अनिल सैनी ने जागरण का पूजन किया। ज्योति प्रज्ज्वलन सिविल बार संघ के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने किया। अश्वनी शर्मा, प्रवीण दहिया, राजकुमार चौधरी, सुभाष भटनागर, अवधेश शर्मा, रमन गुप्ता, जयकेश सैनी, नीलम शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रदीप आत्रेय, मनोज कपिल, राजीव शर्मा, सचिन भारद्वाज आदि सामूहिक पूजन किया। भजन गायक पप्पू कव्वाल, मेंहदी चौहान, जुगनू, आकाश, नितिन भोला ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी। रविकांत धीमान, मनमोहन शर्मा, विशंबर तिवारी, आकाश सैनी, संजय पंवार, अरुण शर्मा, नितिन गुप्ता, महेश गुप्ता, सुमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, देशराज, सुनील शर्मा, आनंद त्यागी, सुरेंद्र, अमित कालरा, अभिनव, राजीव कश्यप, मनोज चौहान, महेश आनंद, सागर, गौरव, रमन गुप्ता, अभिषेक शर्मा आदि रहे।