फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वेक्षणीय अधिकारियों को हटाने की मांग, सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। शहरी क्षेत्र में राशन वितरण के लिए सरकार द्वारा नियुक्त किए गए पर्वेक्षणीय अधिकारिओं की ड्यूटी समाप्त किए जाने की मांग को लेकर मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी शहजाद कुरैशी ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार को भेजे पत्र में शहजाद कुरैशी ने कहा कि राशन वितरण के लिए गत सरकार द्वारा पर्वेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी जो अपने सामने पात्र लोगों को सही मात्रा और सही मूल्य पर सामान का वितरण कराता था, लेकिन अब शासन द्वारा राशन विक्रेताओं को मशीन दे दी गई है जिसमें आधार कार्ड के अनुसार कार्डधारक के परिवार के सदस्य अंगूठा सत्यापित होने पर ही राशन दिए जाने की स्लिप निकलती है। जिसकी वजह से अब पर्वेक्षणीय अधिकारी की आवश्यकता समाप्त हो गई है। आरोप लगाया कि उसके बावजूद उक्त अधिकारी प्रत्येक डीलर से दो हजार रुपये प्रतिमाह व एक कट्टा गेहूं लेने के बाद ही राशन विक्रेता के अभिलेखों पर हस्ताक्षर करता है। जो सरासर राशन डीलरों का उत्पीड़न है। शहजाद कुरैशी ने जनहित को ध्यान में रखते हुए पर्वेक्षणीय अधिकारी की ड्यूटी समाप्त किए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो फिर उन्हें घोटाला करने को बाध्य होने पडे़गा।
जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर का स्वागत किया
देवबंद। विशाल सैनी समिति के कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक का डायरेक्टर चुने जाने पर डा. महेंद्र सैनी का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला सैनी सराय में आयोजित कार्यक्रम में शिव लाल सैनी ने कहा कि डा. महेंद्र सैनी के डायरेक्टर बनने से समाज को सम्मान मिला है। महेंद्र सैनी ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए सभी से सहकारी बैंक में अधिक से अधिक खाते खुलवाने का आह्वान किया। संचालन नितिन गुप्ता ने किया। इस मौके पर महामंत्री उमेश सैनी, राजू सैनी, आदेश सैनी, सुभाष सैनी, मांगेराम सैनी, संजीव सैनी, वैभव अग्रवाल, अरविंद बंसल, जगत सैनी, बलवीर सैनी, विपिन भारतीय, श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें