फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को उतराखंड में मिलाने को मुख्यमंत्री से मिलेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एंड बिजनेस एसोसिएशन की बैठक में जनपद को उत्तराखंड में मिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करने की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शामिल नहीं होने का खामियाजा जनपद वासी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुुुुभाष नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक् में प्रदेश अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि जब उत्तराखंड का गठन किया गया उस समय राजनीतिक कारणों से जनपद को शामिल नहीं किया गया। इसका खामियाजा सहारनपुर का उद्योग, व्यापार और जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर तीन राज्यों से घिरा होने के कारण एक टापू बनकर रह गया है। उत्तरप्रदेश के बडा राज्य होने के चलते सहारनपुर का विकास नहीं हो पा रहा है। शिक्षा से लेकर चिकित्सा के लिए यहां के निवासियों को देहरादून जाना पडता है। इसके लिए जल्द ही दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से मिलने के साथ ही तमाम संगठनों से वार्ता की जाएगी। राजीव आनंद, शहजाद अंसारी, आशीष शर्मा, भारत कर्णवाल, सुनील हांडा, हरीश डंग, मोनू कपूर, संयम अरोडा, बंटी सिडाना, मनीष बंसल, चौधरी जमीर, मुकर्रम अहमद, तनवीर अहमद, नसीर अहमद, अजय गुप्ता, अंबरीश मलिक, प्रदीप जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें