फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में एक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी बाबू (47) बाइक से अपने गांव जा रहा था। गंदेवड़-हथनीकुंड रोड पर रायेपुर और नौशेरा के बीच उसकी बाइक में सामने से आई ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाबू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्राली को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ले गई। दूसरा हादसा दोपहर करीब एक बजे कलसिया में बस स्टैंड पर हुआ। कलसिया गांव निवासी सलीम पुत्र गफूर बाइक द्वारा गांव से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। उसे सामने से आ रही प्राइवेट यात्री बस ने टक्कर मार दी। हादसे में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सलीम को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें