फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज रद रहेंगी कई रेलगाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यात्री गण कृपया ध्यान दें! यदि आप आज रेलगाड़ी से सफर करना चाह रहे हैं तो रुक जाएं, क्योंकि आज दिल्ली और पंजाब मार्ग की अनेक रेलगाड़ियां रद रहेंगी। इसकी वजह गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर लाइन पर सब-वे निर्माण होना है, जिसकी वजह से रेल यातायात कई घंटे के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेल मार्ग पर सब-वे निर्माण होना प्रस्तावित है। यह काम छह, 13 और 20 मार्च को होना है। इन तीन दिनों में लाइन पर रेल यातायात कुछ घंटे के लिए बंद रहेगा। इसकी वजह से रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्तों से निकाला जाएगा। सहारनपुर से होकर दिल्ली और पंजाब की ओर जाने वाली अनेक रेलगाड़ियां रद रहेंगी। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक सहारनपुर दिल्ली रेल मार्ग बंद रहेगा। ऐसे में रेलगाड़ी से सफर करने के इच्छुक लोगों को कोई दूसरा ही विकल्प तलाश करना होगा।

इन गाड़ियों का संचालन होगा प्रभावित
- अंबाला कैंट-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
- नई दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस।
- नई दिल्ली -सहारनपुर पैसेंजर।
- इलाहाबाद-सहारनपुर एक्स्प्रेस।
- दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस।
- नौचंदी लिंक एक्सप्रेस।
- नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस वाया शामली और टपरी से होकर गुजरेगी।
- अंबाला-दिल्ली पैसेंजर अंबाला की बजाय सहारनपुर तक ही चलेगी।
- ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक ही आएगी
- कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक ही चलेगी
- देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देरी से चलेगी

आठ मार्च से चलेगी सहारपुर-लखनऊ पैसेंजर
करीब सात महीने से बंद पड़ी सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर फिर से चलेगी। इस ट्रेन के आठ मार्च से शुरू होने की बात कही जा रही है। यह ट्रेन सुबह आठ बजे लखनऊ के लिए रवाना हुआ करेगी और शाम छह बजकर 50 मिनट पर लखनऊ से यहां पहुंचा करेगी। प्रतिदिन चलने वाली इस ट्रेन के पुन: चलने से यात्रियों को खासा लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें