फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में उठा अवेध शराब बिक्री का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। होली के मद्देनजर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में ग्रामीणों ने कस्बे और क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की। थाना अध्यक्ष ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही होली का त्योहार मिलजुल कर मनाने की भी अपील की।
विज्ञापन

थाना प्रांगण में आयोजित शांति बैठक में सभासद जावेद, दीपक कुमार, योगश वर्मा ने मांग की कि मुहल्ला हरिजन बस्ती, होली चौक, कानूनगोयान, गांव रांदौर, मंहगी, कौलाखेड़ी, हैदरपुर, बहलोलपुर सहित अनेक ग्रामों में अवैध रूप से कच्ची शराब और हरियाणा मार्का की शराब बिक रही है। डीजे पर प्रतिबंध लगाने एवं पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग पर थाना अध्यक्ष अरुण पंवार ने जल्द ही इस पर अमल करने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन मनोज कुमार, सभासद जावेद अख्तर, मोकम खान, योगेश कुमार, पुरषोत्तम शर्मा, इकराम राव धानवा, पूर्व प्रधान मुस्तकीम, अजित कुमार, ओमवीर प्रधान, मुकेश कुमार, अरविंद शर्मा, रामकुमार कश्यप, राजकुमार, प्रधान समयददीन चंदपुरा, वाजिद अली, सतपाल सिंह, राजेश कुमार, आबिद, उसमान राव, कंवर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें