हथौली के उप चुनाव में संदीप ग्राम प्रधान निर्वाचित
साढौली कदीम। उप चुनाव में ग्राम प्रधान पद के लिए हुई मतगणना में संदीप कुमार ने कविता देवी को 382 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। शनिवार को विकास खंड साढौली कदीम की हथौली ग्राम पंचायत की प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना ब्लाक मुख्यालय पर 10.30 बजे पूर्ण हुई।
बता दें कि पूर्व ग्राम प्रधान मांगेराम के निधन के बाद यह सीट खाली चल रही थी। बृहस्पतिवार को इस सीट के लिए चुनाव सम्पंन हुआ। इस सीट पर पांच प्रत्याक्षी चुनाव मैदान में थे। निर्वाचन अधिकारी मोहकम सिंह ने बताया कि इस सीट पर कुल 2437 मतदाताओं में से 1894 मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के दौरान 46 मत निरस्त पाए गए। संदीप कुमार को 1093, कविता देवी को 711, कुलदीप सिंह को 27, बिरमपाल को 15 व शिवचरण को दो मत मिले।