फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ दुहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में भ्रष्टाचार से
विज्ञापन

दूर रहने का संकल्प दिलाया

गंगोह। पूरनमल रामलाल डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित एक दिवसीय शिविर में केंद्र सरकार की कैशलेस सहित अन्य जनहित की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

शिविर में कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने स्वयंसेवकों को बताया कि केंद्र सरकार की कैशलेस योजना को बढ़ावा देकर भ्रष्टाचार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस मुहिम में सभी से सहयोग की अपील की गई। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का समर्थन न करने की शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य डा. पवन कुमार बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है। इससे पूर्व सभी स्वयं सेवकों ने महाविद्यालय में साफ सफाई कर श्रमदान भी किया। कार्यक्रम में डा. बबीता राणा, मनीष कुमार, महीपाल, प्रियंका सैनी, राज कुमार शर्मा सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें