फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान में पिछड़ने वाली चीनी मिलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान में पिछड़ने वाली चीनी मिलों को नोटिस
विज्ञापन

सहारनपुर। बकाया भुगतान करने में पिछड़ने वाली चीनी मिलों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गन्ना विभाग ने सभी चीनी मिलों को जल्द भुगतान करने के लिए नोटिस भेज दिया है जबकि भुगतान में सबसे अधिक पिछड़ने वाली बजाज चीनी मिल के चेयरमैन कुशाग्र बजाज को जिलाधिकारी पीके पांडे ने नोटिस भेजा है। उन्होंने नियमानुसार गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। जिले की छह मिलों पर 186 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना मूल्य बकाया है।
प्रदेश में सरकार बदलने के बावजूद गन्ना किसानों को कोई राहत नहीं मिल सकी है। जिले की मिलें समय से गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही हैैं। हालांकि शासन ने इस बार चीनी मिल और डीसीओ का संयुक्त एस्क्रो एकाउंट खुलवाया है। इससे फायदा यह है कि चीनी बेचने के बाद प्राप्त धनराशि के 85 प्रतिशत को गन्ना मूल्य भुगतान के खाते में भेजना सुनिश्चित हो गया है। इसके बावजूद जिले की सारी चीनी मिलें समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करने में कोताही बरत रही हैं। किसानों का मिलों पर 286 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर भुगतान नहीं होने से खफा जिलाधिकारी भी चीनी मिल प्रबंधकों को कई बार चेतावनी जारी कर चुके हैं। उन्होंने बजाज शुगर मिल के चेयरमैन कुशाग्र बजाज को इस बाबत नोटिस भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय से भुगतान नहीं हुआ तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं गन्ना विभाग ने भी सभी मिलों को नोटिस जारी कर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बकाया कि बजाज शुगर मिल को डीएम की ओर से नोटिस जारी हुआ है जबकि विभाग की ओर से भी सभी मिलों को जल्द ही बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने का नोटिस दिए गए हैं। भुगतान नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें