फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे की अफवाह से मोबाइल कारोबारियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक प्रतिष्ठित मोबाइल फोन कंपनी के अधिकारियों द्वारा छापेमारी किए जाने की अफवाह से मोबाइल फोन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार ताले लगाकर भाग गए।
विज्ञापन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तीन दिन पूर्व एक प्रतिष्ठित मोबाइल फोन कंपनी के अधिकारियों ने कई मोबाइल फोन की दुकानों पर छापा मारकर कंपनी के कॉपीराइट मोबाइल पकड़े थे। रविवार को सहारनपुर में कंपनी के अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही बनर्जी मार्केट व खान मार्केट में मोबाइल फोन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कारोबारी आनन-फानन में दुकानों पर ताले डालकर फरार हो गए। अफवाह से पूरे दिन मोबाइल कारोबारियों में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें