फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागल में आग का गोला बनी स्कार्पियों कार, शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 1
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नागल/देवबंद।
नागल में फोरलेन पर बने नवनिर्मित फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही कार रविवार को आग का गोला बन गई। गाड़ी में आग लगते ही चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

देहरादून के थाना भागूवाला के फतेहउल्लाहपुर निवासी आलिम पुत्र उमर मोहम्मद अपने दो साथियों के साथ कार से रविवार को किसी काम से देवबंद आया था। करीब 3.30 बजे देहरादून लौटते समय उनकी कार जैसे ही नागल में नवनिर्मित फ्लाईओवर से ऊपर चढ़ी तो उसी दौरान कार में धुआं उठने लगा। चालक आलिम समेत तीनों लोग एकदम कार से नीचे कूद पड़े। देखते ही देखते कार में आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आलिम ने अग्निशमन विभाग को भी फोन किया लेकिन घंटों बाद भी फायरब्रिगेड का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस तमाशबीन खड़ी रही। कार में आग शार्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। वहीं, जलती कार को देखने के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें