फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने सुनीं समस्याएं, जमीन कराई कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। अपर जिलाधिकारी ने शनिवार की सुबह गांव पठौडी बक्काल में पहुंचकर ग्रामीणों की खुली बैठक बुलाई, जिसमें गांव में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन करने के साथ ही चरागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एसके दूबे गांव में सुबह करीब 11 बजे राजस्व टीम के साथ पहुंचे। गांव के पंचायत घर पर एकत्र ग्रामीणों से उन्होंने पेंशन, बिजली आपूर्ति व प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली। गांव को आवंटित 50 शौचालयों की सूची का भी भौतिक सत्यापन किया। मौके पर 32 शौचालय ही मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई, तो ग्राम प्रधान ने खनन सामग्री पर रोक लगने की बात कही। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने चरागाह की जमीन पर गांव के ही जोगिंद्र आदि का कब्जा होना बताया तो उन्होंने मौजूद हल्का लेखपाल को मौके पर ही हड़काते हुए जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए। इस पर लेखपाल ने पुलिस लेकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। एडीएम ने तालाब की जमीन में रखे बिटोडे आदि को हटवाकर खुदाई के आदेश दिए। उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहुंच कर बच्चों की उपस्थिति चेक की और बच्चों से मिड डे मील व पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। उनके साथ एसडीएम देवबंद राम विलास यादव, नायब तहसीलदार राकेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक रिजवान अली, एसडीओ विद्युत राजकुमार, विकास खंड अधिकारी आरपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें