फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश हित के लिए आगे आएं युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अमर शहीद ऊधम सिंह के 118वें जन्मोत्सव पर यहां शहीद ऊधम सिंह उच्चतर माध्यमिक स्कूल में आहूत कार्यक्रम में शहीद के जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं से भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जाति, धर्म, क्षेत्र और नस्लवाद के खिलाफ अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल देश हित में करने का आह्वान किया गया।
शेरपुर खानाजादपुर स्थित स्कूल परिसर में स्थापित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से समारोह का शुभारंभ किया गया। इसके बाद यज्ञ का आयोजन कर उसमें आहुतियां डाल कर राष्ट्र कल्याण की कामना की गई। प्रबंधक दूबे सिंह कांबोज ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जाति, धर्म और नस्लवाद से एक और आजादी चाहिए। इसके लिए युवा खुद को तैयार करें। वे शहीद ऊधम सिंह का चरित्र पढ़े तो उनमें देशभक्ति की ऊर्जा का संचार होगा। बीस साल की उम्र में भारत मां के इस लाल ने अंग्रेज जनरल डायर से जलियावाला बाग हत्याकांड का बदला उसके घर में जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रवीण कांबोज और उप प्रबंधक खड़क सिंह ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चो को देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों के जीवन परिचय से अवगत कराएं। कार्यक्रम में मनोज, पल्लवी, आयुषि, विभु, अवन्तिका, पायल, सर्वेश, मनोज, जगदीप आदि छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। संचालन राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमरपाल सिंह, मुकेश कुमार, महिपाल सिंह, विनोद कांबोज, राकेश कांबोज, अनित कुमार, समय सिंह, रणधीर सिंह, धीर सिंह, पारूल, रीतू कांबोज, प्रमोद कुमार आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें