फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने कांग्रेस होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस हाईकमान द्वारा सांसद राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए खुशी मनाई।
विज्ञापन

मोहल्ला टाकान में नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपे जाने पर पार्टी में मजबूती आएगी। इससे कांग्रेस और मजबूत होगी और वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी। जिला उपाध्यक्ष वरयाम और ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। शहजाद उस्मानी ने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय बनने से युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर मजाहिर हसन, बिजेंद्र शर्मा, शमशाद जंग, नदीम अहमद, लईक अंसारी, डा. विश्वनाथ गौतम और सईद अंसारी ने भी विचार रखे। इस मौके पर रेहान कुरैशी, राशिद खां, हम्माद, अशरफ भारती, राम गोपाल यादव, हाफिज शाहिद, इस्लाम, विकास राणा, वसीम उस्मानी, सेठ कुलदीप कुमार, उस्मान नौमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें