देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के राज्जुपुर गांव में तब्लीगी जमात का तीन दिवसीय इजतमा बुधवार से शुरू होगा। जिसमें दिल्ली मरकज से बड़े उलमा के अलावा देशभर से करीब एक लाख लोग इसमें शामिल होंगे।
यह पहला मौका है जब देवबंद क्षेत्र में तब्लीगी जमात का इजतमा होने जा रहा है। अभी तक मस्जिदों में जमात के लोग अपने अपने स्तर पर कार्यक्रम कर लोगों को इस्लाम मजहब के प्रचार प्रसार, अमन का संदेश देने और सही रास्तों पर चलने का संदेश देते थे। 6 दिसंबर से शुरू होने वाले इजतमा में सहारनपुर की जमातों को जोड़ होगा। जिसमें दिल्ली मरकज के बड़े उलमा शामिल होंगे। इतना ही नहीं कार्यक्रम में देशभर से करीब एक लाख लोग निजी वाहनों, ट्रेनों और बसों से इसमें शामिल होने के लिए देवबंद पहुंचेंगे। राज्जुपुर गांव में इजतमा के लिए करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन का प्रबंध किया गया है। जिसमें हिंदू और मुस्लिम भाईयों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आयोजकों के मुताबिक इजतमा का आयोजन 28 नवंबर को किया जाना था, लेकिन निकाय चुनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि इजतमा का उद्देश्य देशभर में अमन का पैगाम देना, इस्लाम मजहब का प्रचार प्रसार करना, जमातों को जोड़ और लोगों को सही रास्ते पर चलने का संदेश देना है।