फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड थीम पर बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड थीम पर बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मेपल्स एकेडमी में सोमवार की रात्रि मेपल्स उत्सव जज्बा-2 धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बॉलीवुड थीम पर रंगारंग प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ब्रिजेश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जज्बा-2 में बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करके दिखाया गया है। प्रबंध समिति द्वारा अतिथियों को बुकें भेंटकर उनका स्वागत किया गया। बॉलीवुड थीम में बच्चों ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चे के प्रसिद्ध गीत खाई के पान बनारस वाला और सदाबहार अभिनेत्री श्रीदेवी के गीत हवा हवाई, माधुरी दीक्षित के गीत एक दो तीन को दर्शकों ने खूब सराहा। स्केटिंग पर हनुमान चालीसा का प्रदर्शन देखते ही बन रहा था। ऐ भाई जरा देख के चलो की प्रस्तुति ने राजकपूर की याद को ताजा कर दिया। मेपल्स उत्सव जज्बा-2 विजन ऑफ इंडिया विश्व गुरु ऑफ 21 सेंचुरी का प्रदर्शन भी किया गया। इसमें जहां एक ओर भारतीय संस्कृति की झलक अनेकता में एकता के दर्शन हुए। वहीं, दूसरी ओर वीरों की भूमि को नमन देशभक्ति गीतों द्वारा किया गया। गणेश और दशावतार दुर्गा स्तुति कार्यक्रम ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। रक्त चरित्र, मेरे देश की धरती, सिर पे हिमालय का छत्र है और है प्रीत जहां की रीत सदा की प्रस्तुतियों ने हर किसी के दिल में जोश भर दिया। अंतिम भाग में म्यूजिक नाइट प्रस्तुत की गई, जिसमें अभिनव मित्तल के गीत ऐ मेरे वतन के लोगों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम मुजफ्फरनगर जीएस प्रियदर्शी, प्रसिद्ध शायर डॉ. नवाज देवबंदी आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीके धीमान, केके शर्मा, श्याम कुमार अग्रवाल, ब्रह्म सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें