फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम से मुलाकात कर गुजरात प्रचार को जाएंगे संजीव वालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पहले मेयर संजीव वालिया सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पार्टी उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भेजेगी। शनिवार को संजीव वालिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुुलाकात की थी।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सभी 14 महापौर की दिल्ली में बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री सभी महापौर को विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। सहारनपुर के पहले मेयर संजीव वालिया भी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पार्टी उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भेजेगी। मेयर संजीव वालिया ने बताया कि शनिवार को उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई थी। सीएम ने कड़े लहजे में कहा था कि जनता हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह के बाद वह लोगों की समस्याओं और महानगर के विकास के लिए कार्य शुरू कर देंगे। रविवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वह गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें