फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलकाना थाना प्रभारी पर लगाया व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चिलकाना पुलिस पर आपराधिक घटनाओं को रोकने की बजाय व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। व्यापारियों ने चिलकाना थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी के नेतृत्व में व्यापारी एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और चिलकाना पुलिस पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। विमल विरमानी ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की लगातार हो रहीं घटनाओं को रोकने के लिए चिलकाना के संगठन नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी ने 24 अक्तूबर को प्रदर्शन किया था। जिस पर थानाध्यक्ष ने द्वेषपूर्ण रवैया अपनाते हुए 27 अक्तूबर को नगर अध्यक्ष को थाने में बुलाकर प्रताड़ित किया तथा अपमान जनक व्यवहार किया गया। विरमानी ने कहा कि थानाध्यक्ष द्वारा चोरी और अपराध की घटनाओं में लिप्त बदमाशों को पकड़ने की बजाय एक व्यापारी नेता को अपनी नाकामी छुपाने के लिए जानबूझकर अपमानित किया गया। यही नहीं छोड़े जाने के आदेश के बावजूद व्यापारी नेता से लिखित माफीनामा लोगों की मौजूदगी में लिखवाया गया। कहा कि व्यापारी समाज किसी भी पुलिस कर्मी का अनावश्यक दबाव बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन ने मांग की है कि थानाध्यक्ष को तुरंत हटाया जाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस संबंध में व्यापारियों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रेम सागर ग्रोवर, अनित गर्ग, सीपी शर्मा, सिराज फारुखी, गुरमेहर सिंह, रमन वर्मा, गोविंद सैनी, हर्ष डाबर, गौतम सैनी, आशु सैनी, नासिर जमात, गुल जलाल, मनोज कुमार, नाजिश, प्रवीण गोयल, प्रमोद वर्मा, विनीत विरमानी, वरुण शर्मा, भारत वर्मा, विपुल सलूजा, केवल कृष्ण नरुला, राजेश पाहवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें